कुल्लू में एक दिन पहले ही मनाई गई होली, बुजुर्गों के पैरों पर डाला गुलाल, यहां की परंपरा सबसे अनूठी - NEWS DAILY

This blog is created for all kind of news

Breaking

Home Top Ad

Tuesday, 3 March 2026

कुल्लू में एक दिन पहले ही मनाई गई होली, बुजुर्गों के पैरों पर डाला गुलाल, यहां की परंपरा सबसे अनूठी

भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू में देश के बाकी हिस्सों से अलग, होली एक दिन पहले ही आज मना ली गई. चंद्रग्रहण के चलते होली जल्दी खेली गई. जिस तरह से ब्रज की होली देशभर में प्रसिद्ध है, उसके बाद दूसरे नंबर पर कुल्लू की होली मानी जाती है. लोग सालभर होली का इंतजार करते हैं. भगवान शिव, कृष्ण और विष्णु को गीतों के जरिए दिनभर याद किया जाता है. सालों से यहां इसी परंपरा का निर्वहन होता आया है. लोकल 18 से बबिता शर्मा कहती हैं कि वह ढालपुर से हर साल होली खेलने सुल्तानपुर आती हैं. उम्र में बड़े लोग अपने से छोटों के कंधे पर और सिर पर गुलाल डालकर आशीर्वाद देते हैं.

from हिमाचल प्रदेश News in Hindi, हिमाचल प्रदेश Latest News, हिमाचल प्रदेश News https://ift.tt/V1N43yI

No comments:

Post a Comment

Pages