Himachal Landslide Video: बम की तरह बरस रहे बोल्डर... कुदरत से खिलवाड़ का अंजाम देख लें ज़रा - NEWS DAILY

This blog is created for all kind of news

Breaking

Home Top Ad

Saturday, 9 August 2025

Himachal Landslide Video: बम की तरह बरस रहे बोल्डर... कुदरत से खिलवाड़ का अंजाम देख लें ज़रा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में ग्राम पंचायत रैला-2 की काला छौ पहाड़ी इन दिनों मौत बरसाने लगी है. शनिवार से ही इस पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर बम की तरह गिर रहे हैं. इसके साथ ही नीचे बहने वाले नाले में भारी मात्रा में मलबा भर गया है, जो तेज बारिश के दौरान अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर सकता है.स्थानीय लोग सहमे हुए हैं, क्योंकि इस पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला नया नहीं है. साल 2023 से यहां लगातार दरारें बढ़ रही हैं और मिट्टी-बोल्डर खिसकने की घटनाएं हो रही हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस पहाड़ी के ठीक नीचे पार्वती जल विद्युत परियोजना की टनल बनी हुई है. इसके निर्माण के दौरान अत्यधिक ब्लास्टिंग की गई थी, जिससे पहाड़ी में कई जगह गहरी दरारें पड़ गईं.

from हिमाचल प्रदेश News in Hindi, हिमाचल प्रदेश Latest News, हिमाचल प्रदेश News https://ift.tt/eAqgPw8

No comments:

Post a Comment

Pages